देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुलिस विभाग की ओर से पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने 3 करोड़ 11 लाख 27 हजार 14 रूपये की धनराशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस धनराशि में पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारियों के 3 दिन का तथा अन्य समस्त अराजपत्रित कार्मिकों का 1 दिन के वेतन की धनराशि शामिल है। Post navigation प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मंजूरी देहरादून से 46 बसों से 1140 लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद विभिन्न जनपदों को भेजा गया