उत्तराखंड

पुत्री से अश्लीलता के आरोप में पिता गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टीपी नगर चैकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका पति 13 वर्ष की पुत्री के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। जब उसका विरोध करती तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करने का प्रयास किया तो महिला अपने पति की शिकायत करने कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *