उत्तराखंड

पुंछ सेक्टर में चमोली का लाल सुरेंद्र शहीद

देहरादून। चमोली जनपद के ग्राम सुनाली कोट कंडारा के आठवीं गढ़वाल राइफल के जवान श्री सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र श्री गोविंद सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आठवीं गढ़वाल राइफल के 38 वर्षीय शहीद वीर सैनिक सुरेन्द्र सिंह नेगी चमोली जिले के अंतर्गत कर्णप्रयाग ब्लाक के सुनाली गांव के रहने वाले थे। सैनिक की शहादत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे चमोली जनपद में शौक की लहर दौड़ गयी।

इस घटना पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र. अग्रवाल, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत सहित चमोली जिले के तीनों विधायकों बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ अनुसूया प्रसाद मैखुर, कांग्रेस नेता हरिकृष्ण भट्ट ने गहरा दुख: व्यक्त किया। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य लक्षमण सिंह ने उनके शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से उनके परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने का अनुरोध किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *