अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 के तहत किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगातार प्रवासियों व अन्य लोगों का आना जारी है, जिससे संक्रमण की आंशका बढ़ गयी है, जिस कारण अधिक सजगता व तत्परता से कार्य करना होगा। इसके साथ ही जनपद में पाॅजेटिव केसों में निरन्तर वृद्वि हो रही है। संक्रमण के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है जिसका विभाग द्वारा बड़ी तत्परता से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगो को होम/संस्थागत कोरन्टाईन किये जाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण व जानकारी प्राप्त की जानी है। उन्होंने कहा कि लक्षण आधारित व्यक्तियों को तत्काल आइसोलेट करते हुए उनका सैम्पल जाॅच के लिए भेजे जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार लोगांे का स्वास्थ्य परीक्षण व सैंपलिंग की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में क्षमता विकास के लिए जो भी जरूरी उपकरण आवश्यक हो उसके लिए अवगत कराया जाय। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कोरोना की इस लड़ाई में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप न रहे इसके लिए संवाद लगातार बनाया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई विषयों पर आ रही समस्योओं की जानकारी ली। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, पीएमएस बेस एच0सी0 गड़कोटी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Post navigation कोरोना काल में उत्तराखंड सरकार का दिव्यांगों के प्रति रवैया निंदनीयः धीरेंद्र प्रताप पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू