देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व वित्तमंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत भाजपा की उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए चंद्रा पंत को मना लिया है। पहले स्व. पंत के भाई भूपेश पंत को टिकट मिलने की चर्चा थी। चंद्रा पंत ने मीडिया से कहा कि उनके पति स्व. पंत ने पिथौरागढ़ के लिए जो कार्य किए उनको वह आगे बढ़ाएंगी। वह उनकी जगह नहीं ले सकती, लेकिन जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश करेंगी। चंद्रा पंत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी में शिक्षिका हैं और पिछले लंबे समय से जीजीआईसी देहरादून में संबद्ध हैं। Post navigation जिलापंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुख व उपप्रमुखों का चुनाव कार्यक्रम जारी फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी