उत्तराखंड

पिथौरागढ़ आपदाग्रस्त क्षेत्र के लिए सरकार का बड़ा निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु 1.60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसके तहत धारचूला के ग्राम धारपांगू के 9 परिवारों को 37.80 लाख रुपए, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 4 परिवारों को 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को 46.75 लाख, सेरासुईधार के 3 परिवारों को 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 7 परिवारों को 29.45 लाख और तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु 8.50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न होने पर हेलीकॉप्टर का उपयोग निर्धारित किराया 3,000/व्यक्ति की दर पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किए जाने हेतु मंजूरी दी है।

डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रुपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किया गया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रुपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000/- किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि COVID19 के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *