हल्द्वानी। नगर निगम बोर्ड बैठक में महिला पार्षद पर दुव्र्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए कुछ पार्षदों ने निगम कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी। इस बीच निगम अफसर व कर्मचारी कार्यालय में ही बंधक बने रह गए। इस दौरान पार्षदों ने निगम कार्यालय में भी जमकर नारेबाजी की। पार्षद मो. गुफरान ने बताया कि बीते दिन बोर्ड बैठक में मेयर ने पार्षदों से दुव्र्यवहार किया था। प्रदर्शन करने वालों में नीमा भट्ट, जेबा वारसी, दीपा आर्या, इमरान, डेविड, पूर्व सभासद शकील सलमानी आदि शामिल थे। Post navigation हाईकोर्ट ने रोडवेज प्रबंधन को लगाई फटकार भाजपा ने 4 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा