देहरादून। होली की एक संध्या पूर्व पर हमारी पहचान रंगमंच संस्था द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊंनी होली का आयोजन पारम्परिक वाध्ययंत्रों के माध्यम से किया गया। उन्होंने विभिन्न गीतों के माध्यम से होली की शुभाशीष दी और राज्य के कल्याण की कामना की। विधायक गणेश जोशी ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर रंगमंच के होलियारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति की विरासत को जीवंत रुप दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना आवश्यक है किन्तु अपनी संस्कृति को संझौये रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। कुमांऊ की होली अत्यधिक प्रसिद्ध है और कुमांऊ में बंसत पंचमी के बाद से ही होली गायन प्रारम्भ हो जाती है। उन्हांेने बताया कि होल्यिरी टीम कई स्थानों पर जाकर राज्य की संस्कृति को बढ़ाने का काम करती है। विधायक जोशी ने होलियारों के साथ होली गायी और कई गीतों में नृत्य भी किया। इस अवसर पर विधायक जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, डीडी जोशी, रवि बिष्ट, हमारी पहचान रंगमंच से कैलाश पाठक, मदन जोशी, गणेश काण्डपाल, पुष्पा बिष्ट, बबीता लोहनी, सुमन, रेखा चैहान, अनुज रोहिला, मंसूर खान, ग्राम प्रधान राजेश मंमगाई, रमेश प्रधान, शुभम थपलियाल आदि उपस्थित रहे। ——————————————————- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दी होली की बधाई देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने होली के पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशधर भगत ने कहा कि वे कामना करते हैं कि होली का उल्लास व रंग पूर्ण पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ व बहार लेकर आए। यह पर्व भाई चारे व परस्पर सौहार्द का है। इस मौके पर हमें खुले मन से सभी के साथ सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए और यदि किसी के साथ कोई गिला शिकवा भी है तो उसे भुला कर आगे की ओर देखना चाहिए। श्री भगत ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का भय है। ऐसे में हम होली मनायें परंतु जिन सावधानियों के बारे में विशेषज्ञों ने राय दी है हमें उन सावधानियों का भी अनुसरण करना चाहिए। कांग्रेस महानगर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली देहरादून। देहरादून महानगर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महानगर सेवादल अध्यक्ष सावित्री थापा के नेतृत्व में महानगर कार्यालय में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र शाह, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, पूर्व मंत्री अजय सिह, प्रदेश सचिव कमरखान ताबी, संदीप चमोली, ललित भद्री, मोहन काला, कमलेश रमन, महेश चैहान, कुलदीप चैधरी सहित सेवादल के कार्यकर्ता मंजू चैहान, अंजू नाहर, उद्यिमा तोलिया, सीमा कुमारी, लता सिंह, सुशीला देसाई, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे पर फूल बरसा व रंग लगाकर रंगो का त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। ———————————————————- परमार्थ में जलाई गई उपलों की होली एक मन, नेक मन से खेलें होली ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने अधिकारियों, एम्स और अपोलो के चिकित्सक दल, पुलिस, प्रशासन और पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया। इसी परिपेक्ष्य में परमार्थ निकेतन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि प्रभु की कृपा और सभी के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें विश्व के 76 देशों के साथ भारत के 20 राज्यों के 1551 योग जिज्ञासुओं ने सहभाग किया। हमारा प्रयास है कि अक्टूबर और नवम्बर माह में चार धाम यात्रा के अवसर पर ‘राष्ट्रीय योग महोत्सव’ का आयोजन किया जाये जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली योगाचार्यों को अवसर प्राप्त होगा। साथ ही इससे उत्तराखंड के पर्यटन में भी वृद्धि होगी और सभी को चारों धामों के दर्शन होंगे, जिससे यहां का व्यापार, प्यार और संस्कार बढ़ेगा। योग प्रेमी योग की धरती से सहयोग करने का संकल्प लेकर जायेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से हमने सभी को महाकुम्भ हरिद्वार में पधारने हेतु आमंत्रित किया है। कुम्भ के प्रचार-प्रसार के लिये कुम्भ का स्टाल लगाया गया था जिसके माध्यम से लोगों को कुम्भ में सहभाग हेतु पेे्रेरित किया गया। 32 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव महाकुम्भ को समर्पित होगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 76 देशों से आये योग जिज्ञासु यहां के वातावरण, अध्यात्म और कक्षाओं से अत्यंत प्रभावित होकर अद्भुत अनुभव लेेकर जा रहे है। इस बार हमने योग और ध्यान की कक्षाओ के साथ अध्यात्म और आध्यात्मिक चर्चाओं को विशेष स्थान दिया था उसके सुखद परिणाम हमें प्राप्त हुये। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में ईको फ्रेंडली बैंग का उपयोग किया जायेगा ताकि लोगों को और पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। साथ ही हम आयुर्वेद, नाड़ी परि क्षण की कक्षाओं का भी आयोजन करेंगे। इस वर्ष भी हमने कुछ कक्षाओं का आयोजन किया था जिससें लोग बहुत प्रभावित हुये। स्वामी जी ने कहा कि करोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सुरक्षित उपाय करने की जरूरत है। गर्म पानी में उबालकर अद्रक, इलायची, दालचीनी, गिलोय, तुलसी और नीम की पत्तियों का पानी सुबह पीना, हाथ साफ करना और प्राणायाम बहुत जरूरी है। स्वामी जी ने कहा कि हमे सांस चाहिये तो पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करनी होगी, मास्क पहनने से काम नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उत्तराखण्ड के साथ हमारी चर्चा हुई है कि जितने भी विश्वविद्यालय है वहां पर वृक्षारोपण किया जाये साथ ही जो भी पार्क खाली पड़े हंै वहां पर भी शहीदों और देशभक्तों की स्मृति में पौधे लगाने हेतु योजना बनायी जा रही है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने देशवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी हमारे जवानों के लिये प्रार्थना करें की वे सुरक्षित रहंे और देश की सेवा करते रहें। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने देशवासियोें से आह्वान किया कि नशामुक्त होली मनायें तथा जातपात से मुक्त समाज बनाने में सहयोग प्रदान करें। होली के रंग यही संदेश देते हंै कि भेदभाव, जातिपाति, ऊँच-नीच, जातिवाद, नक्सलवाद, सम्प्रदायवाद, भेदभाव, भष्ट्राचार की दीवारों को तोड़ते हुये सभी देश प्रेम के रंगों में रंग जाये। रंग खेलते समय हम ऊँच-नीच और छोटे -बड़े का बन्धन तथा सारे मद्भेद भूल जाते हंैं। तोड़ देते है सारी नफरत की दीवारों को। ऐसे ही जीवन के रंग मंच पर भी हम सभी भेदभावों को भुलाकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें समरसता हो, सद्भाव हो, प्रेम हो, शान्ति हो, और बन्धुत्व हो, आत्मीयता हो। स्वामी जी महाराज ने कहा कि एक मन, नेक मन से होली खेलें। होली आनन्द, उल्लास, उमंग और तरंग का पर्व है। इसके मर्म को आत्मसात कर जीवन में आगे बढे़ं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने होली के अवसर पर जल संरक्षण और पौधांे के रोपण हेतु सभी को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि होलिका दहन हेतु अनेक पेड़ों को काटा जाता है वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण इतना बढ़ रहा है। अतः होलिका दहन के लिये गोबर के उपलों का प्रयोग करें ताकि पेड़ों का संरक्षण हो और लकड़ियों के जलने से जो वृक्ष कटते हैं उससे काफी बड़ी क्षति होती है वो भी कम हो सकेगी। सांयकाल परमार्थ निकेतन परिसर में गाय के गोबर से बने उपलों की होली का दहन किया गया। आज पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामी जी महाराज ने ध्यान कराया साथ ही विदेशी साधकों को होली का महत्व बताया। साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि हमने अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयी सभी योग जिज्ञासुओं को हरिद्वार महाकुम्भ में सहभाग हेतु आमंत्रित किया है ताकि कुम्भ के माध्यम से लोग अध्यात्म के साथ स्वच्छता, पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण का संदेश लेकर जाये। आज की गंगा आरती में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने नशामुक्त होली मनाने का संकल्प कराया। Post navigation होली का झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से अधिवक्ता समेत दो की मौत एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपी गिरफ्तार