पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तहसील बंगापानी में प्रकृति का कहर टूटा है। इस बार बिना बारिश के मौसम के ही पहाड़ दरक गया। पहाड़ दरका तो तेज आवाज से जहां पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया वहीं पूरी घाटी गुबार से भर गई। घटना में दस से अधिक जानवर मलबे में दब गए वहीं तीन ग्रामीणों ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।
तहसील बंगापानी तोमिक ग्राम पंचायत के झापुली तोक में बिना बारिश के ही पहाड़ दरक गया। इस हादसे में दस से अधिक जानवर मलबे में दब गए तो तीन ग्रामीणों ने जैसे तैसे भाग कर जान बचाई। इस क्षेत्र की पेयजल लाइन और बिजली के पोल पूर तरह से ध्वस्त हो गए है। खेत मलबे से पट गए हैं। इस स्थल से नीचे स्थित तल्ला झापुली गांव को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए मौका मुआइना के लिए राजस्व टीम भेजने की मांग की है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *