विकासनगर। साहिया क्वानू मार्ग पर बुधवार सुबह दस बजे नंदा वर्मा पुत्र सेरू निवासी नराया तहसील चकराता अपने रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह पुत्र सीताराम निवासी डोडा जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ नराया गांव जा रहे थे। तभी फेडोलानी के पास पहाड़ी पर दोनों के पैर फिसल जाने से दोनों गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों को जब जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से सीएचसी साहिया पहुंचाया। जहां दोनों की मरहम पट्टी की गयी। दोनों को गंभीर चोटें होने के कारण हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया है। रेस्क्यू अभियान चलाने वाले ग्रामीणों में भगत सिंह, सुंदरराम, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, दलीप वर्मा, कुमदास आदि शामिल रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *