उत्तराखंड

पहाड़ी प्रजा मंडल ने 38 दिनों तक किया जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित  

देहरादून। पहाड़ी प्रजा मंडल के द्वारा संचालित मोदी किचन के 38वें दिन समापन के दौरान सैकड़ों जरुरतमंद लोगों ने यहाँ भोजन किया। प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ता पिछले 38 दिनों से कारगी चैक में मोदी किचन के माध्यम से ऐसे लोगों के लिए भोजन वितरित कर रहे थे। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार ने कहा कि प्रजामंडल मोदी किचन को बंद कर रहा है, लेकिन जरूरतमंद लोगों को  खाद्य सामग्री उपलब्ध करते रहेंगे।
 जरूरतमंदों के लिए प्रजामंडल के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। आज समापन के दौरान दून के महापौर सुनील उनियाल (गामा), भाजपा महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राज्यमंत्री चैधरी अजीत सिंह, खेम पाल सिंह, राजकुमार पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश सुमन ध्यानी, महेश्वर बहुगुणा ने सभी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं का पट्टे पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पार्षद नीलम उनियाल, पार्षद आलोक कुमार, महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, श्यामा प्रसाद मंडल अध्यक्ष पूनम मंमगाई, धर्मपुर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, केदारनगर मंडल अध्यक्ष विजय भट्ट, लच्छु गुप्ता, गुड्डी थपलियाल, उर्मिला पंत, साधना पन्यूली, सरोजिनी सेमवाल,ईश्वर सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कंबोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीश बिष्ट, भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, अनिल पांडे, पहाड़ी प्रजा मंडल के महामंत्री अनुराग पंत, सोबन सिंह बिष्ट, कीर्ति पंवार, बी एस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार, किशोर नेगी, टोनी, गौरव, मनोज तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश उनियाल, नवीन नौटियाल, दिलबर सिंह नेगी, विजय रावत, विजेंद्र सिंह नेगी, कांता सिंह भंडारी, बिरखोदर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चैहान, हरीश उनियाल, विनोद रावत, निर्मल जगूड़ी, सूबेदार जगदंबा नौटियाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *