उत्तराखंड

परिवहन निगम की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिवहन निगम की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 15 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम हेतु भी मुख्यमंत्री ने 2-2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। कोविड-19 के दृष्टिगत पूर्व में लॉकडाउन के कारण परिवहन निगम के साथ ही कुमाऊँ मंडल विकास निगम एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आय के संसाधनों में कमी के कारण संसाधनों के विकास हेतु मुख्यमंत्री ने यह धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीघ्र आदेश निर्गत हेतु सचिव वित्त को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस धनराशि से इन निगमों के नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकेगी तथा कार्य संचालन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू किया गया है इसमें यात्रियों को सुविधा होने के साथ ही परिवहन निगम के आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। इस हेतु गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह रांगड ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के 1 दिन के वेतन कटौती के आदेश को वापस लिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस आदेश से सचिवालय परिचारक संघ के अध्यक्ष श्री विशन सिंह राणा व अन्य कार्मिकों ने उनका आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *