-विश्व ग्लोब का जलाभिषेक कर जल संरक्षण का लिया संकल्प
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पधारे। उन्हांेने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया। गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने दिगंबर कामत को परमार्थ निकेतन, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस और गंगा एक्शन परिवार द्वारा विश्व स्तर पर किये जा रहे कार्यो यथा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वैश्विक शान्ति, सद्भाव, समरसता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो के विषय में अवगत कराया। प्रतिवर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह परमार्थ निकेतन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव जिसमें विश्व के अनेक देशों के हजारों योग जिज्ञासु सहभाग करते है उसके विषय में चर्चा करते हुये उसमें सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया।
विगत माह परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश, दिल्ली, अहमदाबाद अमन-एकता हरियाली यात्रा की जानकारी देते हुये कहा कि परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और मौलाना महमूद असअद मदनी महासचिव, जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के मार्गदर्शन में हजारों हिन्दू-मुस्लिम भाई बहनों ने लाखों वृक्षों का रोपण कर अमन और एकता का संदेश दिया। इस यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ देश में अमन, एकता, शान्ति और भाईचारा स्थापित करने का संदेश प्रसारित किया गया। उन्होने बताया कि परमार्थ निकेतन प्रयासरत है कि माँ गंगा और समुद्रों के तटों को स्वच्छ रखा जायें और इसमें स्थानीय भागीदारी को सक्रिय किया जायंे इस हेतु समय-समय पर स्वच्छता व जागरूकता अभियानों का आयोजन स्वामी जी के मार्गदर्शन में किया जाता है। गोवा जैसे छोटे किन्तु विश्व विख्यात प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिये पी लो स्वच्छ पानी की मशीन, विकेन्द्रीकृत एस टी पी प्लांट, बायो डाइजेस्टर, नालों के जल को स्वच्छ करने के लिये जियो टयूब तकनीक जैसे संयत्रों है जिनका उपयोग कर शहरों को स्वच्छ, दिव्य और भव्य बनाया जा सकता है। वर्ष 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में सहभाग हेतु दिगंबर कामत को आमंत्रित किया। गंगा नन्दिनी ने स्वामी जी के आशीर्वाद स्वरूप पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *