पौड़ी। जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को घर में कैद कर लिया है। जानकारी का मुताबिक यहां सीरो गांव में 40 वर्षीय तेजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। महिला ने तेजपाल का सिर ईंट से कुचल कर उसकी हत्या की है।
ग्रमीणों के अनुसार दोनों हमेशा आपस मे लड़ते रहते थे। पत्नी रोजाना पति के साथ मारपीट करती थी। बेटा दोनों के बीच पड़ कर मामला शांत करता था। शुक्रवार को वह शादी में गया हुआ था। बताया गया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी ने पहले पति को धक्का दिया। सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया। पत्नी ने आंगन में ही बेहोश पति के सिर को ईंट से कुचल डाला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को घर के अंदर ही कैद कर दिया था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *