आरोपित ने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई
हरिद्वार।  सिडकुल क्षेत्र की एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाली युवती को दूसरी जगह नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मूल रूप से नैनीताल जिले की निवासी है। आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नैनीताल जिले के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक प्राइवेट एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में कम रुपये मिलने के कारण वह कोटेक हेल्थ केयर किशनपुर रुड़की में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थी। वहां उसकी मुलाकात सुरेंद्र कुमार निवासी बरेली सताऊ उत्तर प्रदेश से हुई। युवती का आरोप है कि 22 फरवरी को सुरेंद्र ने उसे फोन करके कहा कि उसने एक कंपनी में नौकरी की बात कर ली है। 24 मार्च से ड्यूटी ज्वाइन करनी है। इसलिए उसे अभी शैक्षिक दस्तावेज चाहिए। इस पर वह युवती के कमरे पर पहुंच गया। युवती का कहना है कि इस दौरान सुरेंद्र खाने-पीने का सामान भी लाया था। सुरेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और सुरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ भी बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपित सुरेंद्र उसे लगातार अब फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। युवती का आरोप है कि आरोपित उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *