देहरादून। उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की आज से बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई। आज ही सरकार की ओर से नो वर्क नो पे का आदेश जारी करने के बाद अब कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया है।
विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं। दून में पेयजल मुख्यालय में भी तालाबंदी की गई। हल्द्वानी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने धरना दिया। कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल के राजकीय दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय के समीप पदोन्नति पर आरक्षण की रोक को लेकर सरकार की ओर से शासनादेश जारी नहीं करने पर उत्तराखंड जनरल-ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विकास भवन में कृषि कार्यालय भी खाली रहा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *