देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन, कृतियों एवं व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘‘सृजन से साक्षात्कार’’ का विमोचन किया।
उन्होंने नरेन्द्र सिंह नेगी, मोहन उप्रेती,  गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’,  हीरा सिंह राणा, शमशेर सिंह,  जीत सिंह नेगी,  चन्द्र सिंह राही सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख रचनाकारों, लोकगायकों के जीवन परिचय एवं रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को अपनी संस्तुति प्रेषित की जायेगी। श्री नेगी ने अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है।
श्री नेगी ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का उनका प्रयास जारी रहेगा। उनका सदैव प्रयास रहा है कि वे अपने लोगों की पीड़ा को समाज के सामने ला सकें।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *