देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नरेन्द्र उनियाल के कहानी संग्रह ‘‘ननु नरेन्द्र की पहली किताब’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस कहानी संग्रह में लेखक द्वारा अपनी कहानियों के माध्यम से समाज के हर पहलुओं को छूने का सराहनीय प्रयास किया है। आज के व्यस्ततम समय को ध्यान में रखते हुए छोटी एवं रोचक कहानियों का संग्रह समाहित किया गया। साथ ही व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग किया गया है।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री नरेन्द्र उनियाल ने इस कहानी संग्रह में सामाजिक गतिविधियों, पलायन, सामाजिक कुरीतियों एवं समाज से जुड़ी अनेक गतिविधियों का संग्रह किया है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक दलीप रावत, मुकेश कोली, गोपाल रावत, पुस्तक के लेखक नरेन्द्र उनियाल, वरिष्ठ पत्रकार राजीव उनियाल, वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ, रामेश्वरी नादान, विश्वेश्वरी बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *