रुडकी। सांभर का एक बच्चा आबादी से भटककर कस्बे के सिमली मोहल्ले में पहुंच गया। वहां आवारा कुत्तों ने उसे को घेर लिया। उनसे बचने के लिए सांभर का शिशु भागते हुए नगरपालिका के पुराने भवन में जा घुसा। कुत्ते भी उसके पीछे परिसर में घुस गए। इस दौरान पालिका के ईओ मो. गौहर हयात, सभासद रतेंद्र तिवारी, गुलशेर, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण, यामिनी गौतम आदि ने कुत्तों को भगाकर शिशु को बचाया। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम सांभर के शिशु को अपने साथ ले गई। वन विभाग की टीम में गौरव सोलंकी, सतेंद्र कुमार, पंकज कुमार, शिवकुमार आदि थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *