उत्तराखंड

धामी ने पूजा अर्चना के साथ शासकीय कार्य शुरू किया, अनुभागों का किया निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में पूजा अर्चना के साथ शासकीय कार्य शुरू किया। कार्य शुरू करते हुए सबसे पहले धामी ने सचिवालय के विभिन्न विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अनुभागों में कामकाज तथा फाइलों के मुवमेन्ट की जानकारी ली। पत्रावलियों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली फाइलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं और यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। चार जुलाई को शपथ ग्रहण करने वाले धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *