देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत की एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को रोडवेज बस के अंदर अचानक देखकर यात्री दंग रह गए। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री श्री धामी ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं परिवहन निगम के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाए। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो इसके लिए काउंटर पर उनकी सहायता के लिए व्यवस्था की जाए। Post navigation किसानों के साथ धोखाधड़ी व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः सीएस धामी मंत्रिमंडल में लिए गए अहम फैसले, 11 प्रतिशत पुनरीक्षित महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी