उत्तराखंड

दो संदिग्धों को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

टिहरी। श्रीदेव सुमन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में दो कोरोना संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में कोरोना संदिग्धों को भर्ती कराने के मामले में क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को कोरोना का भय सताने लगा है।
नरेंद्रनगर के संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में दो कोराना संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। इससे पहले इन दोनों मरीजों को 10 दिनों तक मुनिकीरेती स्थित ऋषिलोक टूरिस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। बीते 2 दिनों से खांसी- बुखार की अधिक शिकायत पाये जाने के कारण बीते सायं दोनों मरीजों को मेडिकल टीम ने सुमन अस्पताल पहुंचाया, जहां इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों युवक-युवती क्रमश 25 व 24 साल के हैं, और रुद्रप्रयाग के मचखंडी गांव के बताए जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार नेगी ने बताया कि दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 दिनों में इनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
—————————————————–
पंजाब से आये युवा खुद हुए क्वारंटाइन
टिहरी। जिले की नगुन पट्टी क्षेत्र की ग्राम पंचायत दड़माली के पंजाब से आये आठ युवाओं ने स्वयं को अपनी इच्छा से क्वारंटाइन करवाया है। युवाओं की इस पहल को सराहा गया है। प्रशासन ने भी इसे युवाओं को अच्छा कदम बताया है।
तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने युवाओं की पहल पर उन्हें ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कौड़ू छोटा क्वारंटाइन किया है। यह सभी युवा कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। यह सभी होटलों में काम करते थे। गांव पहुंचने के बाद इन्होंने क्वारंटाईन की इच्छा जताई। तहसीलदार बहुगुणा ने बताया कि किसी में अभी कोई लक्षण नहीं दिखे हैं, सभी को क्वारंटाईन कर दिया गया है। गांव में सनेटाईजेशन का काम भी किया जा रहा है।
————————————————-
गंभीर बीमारी के मामलों त्वरित कार्यवाही न होने से रोष
टिहरी। जनपद के आलाधिकारी गंभीर बीमारियों व दाह संस्कार के मामलों में फोन न उठाने के साथ ही पास भी जारी नहीं कर रहे हैं। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत लोगों ने टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी के संज्ञान में भी यह मामला लाया है। जिस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुय डीएम डा वी षणमुगम को इस बाबत पत्र लिखा है। जिसमें विधायक नेगी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। डीजीपी अशोक कुमार भी इस बाबत सभी जिलों के एसएसपी को इस बाबत पत्र लिखकर मानवीय पहलु को भी ध्यान में रखने की हिदायत दे चुके हैं।
कोरोना काल के इस दौर में जब जिला प्रशासन को सभी अहम जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के कुछ आलाधिकारी व कर्मचारी मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसका खामियाजा गंभीर बीमारी से पीड़ीत व उनके परिजन को उठाना पड़ रहा है। न तो इनके फोन अधिकारी रिसीव कर रहे हैं, नहीं इनके पास के लिए आवेदनों पर गौर किया जा रहा है। पास के आवेदनों को सीधे कैंसल कर दिया जा रहा है। परेशानी को देखते हुये लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह नेगी से की, नेगी ने स्वयं मामलों का संज्ञान लेते हुये डीएम को अवगत कराया कि चंबा व क्यारी के मामलों में प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। जिससे लोगों में रोष है। विधायक ने सभी परगनाओं व आपदा प्रबंधन केंद्र की सुविधाओं को दुरूस्त करने के साथ ही प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं को अखबारों व सोशल मीडीया के माध्यम से प्रचारित कराने के निर्देश डीएम डा वी षणमुगम को दिये। इस बाबत उन्होंने दूरभाष पर डीएम से वार्ता भी की। जिसके बाद डीएम डा वी षणमुगम ने सभी अधिकारियों को गंभीर बीमारियों व दाह संस्कार के मामलों में तत्काल पास जारी करने व दाह संस्कार को जाने वाले लोगों को न रोकने के आदेश दिये। दाह संस्कार कोरोना काल के मानकों के तहत करवाने के भी निर्देश दिये।
————————————————————
रेडक्रॉस समिति सदस्यों को दिया कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण
टिहरी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्यों ने कोरोना संक्रमण को लेकर जानकारी के साथ ही समाज में व्याप्त गलतफहमी को दूर कर सही जानकारी आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. मीनू रावत की अध्यक्षता में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. मीनू ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कई बड़े देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। और देशभर में बढ़ती इस महामारी से निपटने के लिए सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस मौके पर कोविड-19 प्रशिक्षक डॉ. अरुण ने समिति सदस्यों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने खांसते या छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल से ढकने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, छाथ न मिलाने व अन्य संपर्क न बढ़ाते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने तथा थोड़ा समयांतराल साबुन से हथा धोने की बात कही। इस मौके पर रेडक्रॉस समिति जिलाध्यक्ष डॉ. वीएन जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. जेपी बहुगुणा, डॉ. अमित उनियाल, प्रांतीय अध्यक्ष यूथ गंभीर सिंह चैहान, महावीर कवि, सूरत सिंह राणा, रविंद्र परमार, मयंक भट्ट आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *