देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को एक बम धमाके से हड़कंप मच गया, जिसके चलते आठ लोग घायल हो गए।

बताया गया कि कबाड़ी के हाथ फायरिंग रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को कबाड़ी हथाैड़े से तोड़कर अलग कर रहे थे। तभी धमाका हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। धमाके से दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोग दुकान में कबाड़ बेचने आए थे। बताया जा रहा है कि धमाका मोर्टार के गोले को तोड़ते वक्त हुआ। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से अधिकृत रूप से यह नहीं बताया गया है कि विस्फोट किस वस्तु में हुआ था। बम निरोधक दस्ता इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।