केदारनाथ/गंगोत्री/यमनोत्री। उत्तराखण्ड के चारधामों में केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गये। कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गये। मंदिर के इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ बाबा के दर्शन के लिए मौजूद रहे। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा शुरू हो गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *