चमेली। विश्व धरोहर रम्माण मेले का आयोजन चमोली के सलूड़ डुंग्रा गांव में श्रद्धा भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

बता दें की रम्माण मेला यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में सम्मिलित किया गया है। रम्माण मेले में रामायण का ढोल दमाऊ के साथ नृत्य के माध्यम से मंचन किया गया।विकासखंड जोशीमठ के सलूड़ डुंग्रा गांव में बैशाख माह में हर साल रम्माण मेला आयोजित किया जाता है भूमियाल देवता मंदिर के प्रांगण में आयोजित मेले में राम, लक्ष्मण, सीमा व हनुमान के पात्रों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य करते हुए रामायण का मंचन किया। जिसमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, वन प्रस्थान, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन का वर्णन किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती डॉट कॉम एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। साथ ही लोक संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed