इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला से बढ़ाई नजदीकियां देहरादून के चकराता क्षेत्र में एक युवक पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर धमकी, मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप भी लगाए गए हैं। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर फर्जी पहचान के जरिए गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया है कि फरमान नामक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “अमन तोमर” नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसकी पत्नी से दोस्ती की। पहचान छिपाकर महिला को कथित तौर पर किया गुमराह शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और धीरे-धीरे महिला के संपर्क में आया। आरोप है कि बाद में उसने महिला पर दबाव बनाकर उसका मतांतरण कराया। पति का कहना है कि आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश के देवबंद ले जाने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते उसे इसकी जानकारी मिल गई। पति ने मौके पर दोनों को साथ देखा पीड़ित पति के अनुसार, 21 मई को उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शक होने पर वह वहां पहुंचा, जहां उसने पत्नी को आरोपी युवक के साथ कमरे में देखा। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी कथित रूप से रोशनदान के रास्ते भाग गया और पास की गोशाला में छिप गया। मारपीट और धमकी देने का भी आरोप तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पकड़े जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ग्रामीणों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा महिला के पति की शिकायत पर चकराता कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ता खतरा: तीन साल में 345 बाघ और तेंदुओं की मौत दिनेशपुर में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार: आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथिक मिलाने का आरोप, जांच जारी