देहरादून। सोमवार को देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया, जहां एक डाक्टर ने घर पर काम करने वाली महिला की सात साल एवं तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। डाक्टर के इस अमानवीय कृत्य की शिकायत महिला ने पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक भारत भूषण नाम के एक डाक्टर ने अपने घर पर काम करने वाली महिला की दो बच्चियों को दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *