देहरादून। देहरादून जिले के ऑरेंज जोन में आने से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ऑरेंज जोन में ओला कैब और अन्य टैक्सियों के साथ ही निजी कारों को सशर्त अनुमति मिल सकती है।

हालांकि इसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मिलने के बाद ही राहत दी जाएगी। फिलहाल लॉकडाउन नियमों का पालन कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि ऑरेंज जोन में आने के बाद चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अगला लक्ष्य ग्रीन जोन में पहुंचना है। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी राहत दी है। फैक्टरी, किताबें व पंखे की दुकानें खुल रही हैं। आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुल रही हैं। उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों को और ज्यादा राहत मिले। ऑरेंज जोन में ओला कैब और टैक्सी सेवाओं को छूट मिल सकती है। इसमें ड्राइवर के अलावा दो यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *