उत्तराखंड

देहरादून पुलिस ने डेटा चोरी मामले में दाखिल की चार्जशीट 

-विजय प्रभात पर साइबर चोरी, हैकिंग और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
देहरादून। डेटा चोरी से संबंधित साइबर अपराध मामले में देहरादून पुलिस ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले की जांच साइबर सेल देहरादून पुलिस द्वारा की गई। कंपनी के प्रशासनिक प्रबंधक द्वारा साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस मामले पर प्रकाश डालते हुए, डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा, “हमने अपनी जांच में पाया कि मुख्य आरोपी विजय प्रभात है जबकि काजल बंसल और दीपिका लामा को मुख्य आरोपी का साथी कहा जा सकता है। उनके खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), 120 बी (आपराधिक साजिश), 66 आईटी के साथ 43 ए, 43 बी और 66 सी (पहचान की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2017 में लीला ग्लोबल एक्सपोर्ट्स की स्थापना करने वाले प्रमुख आरोपी विजय प्रभात पर कंपनी के व्यवसाय और ग्राहकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निकालने के उद्देश्य से शिकायतकर्ता की कंपनी में नौकरी के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में दिए गए विवरण के अनुसार, आरोपी विजय प्रभात ने शिकायतकर्ता की कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था और 12 दिसंबर 2017 को उन्हें काम पर रखा गया था। उन्हें कंपनी की प्रक्रिया के अनुसार एक गोपनीयता फॉर्म जमा करने की आवश्यकता थी, लेकिन शिकायतकर्ता ने कहा कि विजय प्रभात अलग-अलग प्रीटेक्स पर गोपनीयता फॉर्म के हस्ताक्षर को स्थगित करता रहा। फिर कंपनी के साथ काम करने के लगभग एक महीने के बाद, विजय प्रभात ने 9 जनवरी 2018 से काम करना बंद कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने कंपनी के सदस्यों के साथ सभी संबंधों को काट दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *