उत्तराखंड

देहरादून: तरला आमवाला में दो बच्चियां नाले में बही

देहरादून। रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला में तेज नाले के पानी में दो बच्चियां बह गई। एक बच्ची का शव मिल गया है जबकि दूसरी की तलाश जारी है। मौके पर बचाव का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि नाले का पानी अचानक आने से उसमें दो बच्चियां रचना (8 वर्ष) और खुशी (7 वर्ष) बह गई। टीम प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि नाले में पानी का बहाव बहुत तेज है, परन्तु टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरी बच्ची की तलाश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *