देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 227 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 116 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी 57 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 147 हो गयी है, जिनमें 44 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 97 व्यक्ति उपचाररत् हैं एवं 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 227 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 9, श्री महन्त इन्दिरेश में 30 तथा सैन्य अस्पताल में 3, हिमालय अस्पताल में 3, आशारोड़ी में 23, रायवाला में 4, बिधोली में 110, निरंजनपुर मण्डी में 13, आईटीआई कालेज में 32, सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 86 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 10, निरंजनपुर मण्डी में 76 सैम्पल शामिल हैं। जनपद में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 42698 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 564 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1178 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों 4 टीमों द्वारा देहरादून शहर कन्टेंमेंट जोन में 78 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया, जिसमें कन्टेंमेंट जोन गुरूरोड गांधीग्राम में 1 व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण पाये जाने पर मेडिकल टीम को सन्दर्भित कर दिया गया। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 20 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हे जैनधर्मशाला में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 147 एन-95 मास्क, 5120 ट्रीपल लेयर मास्क, 54 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 200 सेनिटाईजर, 1045 सर्जिकल गलब्स, 1000 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 112 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। क्वारेंटीन सेंटरों में सामने आई खामियों को तत्काल ठीक करने के डीएम ने दिए निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में बनाये गये क्वारेंटीन सेटर में उचित व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं, इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न क्वारेंटीन सेटर का निरीक्षण कर फीडबैक प्राप्त करने के साथ ही सामने आई खामियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी क्वोरंटीन सेन्टर में ठहराये गये व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों से कुशलक्षेम प्राप्त की गयी, जिसमें अग्रसेन होस्टल, एफ.टी.आई , होटल गढवाल टेरेस मसूरी, जीएमडी होस्टल, गुरूरामराय पब्लिक स्कूल बाम्बेबाग शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा क्वारेंटीन सैन्टरों में आवश्यक सामग्री यथा टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, हेयर आयल, के साथ ही ऐसे दम्पति जिनके साथ छोटेे बच्चे हैं को पौष्टिक आहार, फल, बिस्कुट, दूध आदि सामग्री पंहुचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को क्वारेंटीन सेन्टरर्स में ठहराये गये व्यक्तियों हेतु विभिन्न मासिकध्पाक्षिकध्साप्ताहिक ज्ञानवर्धक पत्रिकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जो भी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं वे विशेष क्षेत्र से या अन्य राज्यों से यात्रा कर यहां पंहुचे हैं। उन्होने वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जनमानस से पूर्ण सावधानी बरतते हुए संयम के साथ रहने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पड़ोस में, पहचान में कोई व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित हुआ है, अथवा निकट क्षेत्र में क्वारेंटीन किया गया है, ऐसे व्यक्तियो एवं उनके परिजनों से सौहार्द्धपूर्ण व्यवहार करते हुए उनका मनोबल बढाने में सहयोग प्रदान करें। ——————————————————— देहरादून से 48 लोगों को विभिन्न जिलों में भेजा गया देहरादून। जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विभिन्न जनपदों के 48 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में भेजा गया, जिसमें, नैनीताल के 1, पिथौरागढ के 4, चम्पावत के 2, उधमसिंहनगर के 10, बागेश्वर के 2, हरिद्वार के 12, पौड़ी के 17 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया। इसी प्रकार जनपद देहरादून से 4 वाहनों ध् बसों के माध्यम से मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश के 34, हिमाचल प्रदेश के 6 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त सम्बन्धित प्रदेशों में भेजा गया तथा मध्यप्रदेश के 55 व्यक्तियों को हरिद्वार तक भेजा गया। आज जनपद देहरादून रेलवे स्टेशन से 1152 व्यक्तियों को विशेष टेªन के माध्यम खगड़ड़िया बिहार भेजा गया है। इसी प्रकार कल 30 मई 2020 को बेतिया बिहार हेतु एक श्रमिक स्पेशल टेªन चलाई जायेगी। ——————————————————- जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहंुचे 102 प्रवासियों को होटलों में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया देहरादून। वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 102 व्यक्तियों को जिसमें जनपद रूद्रप्रयाग के 5, चमोली के 4, उत्तकाशी के 2, पौड़ी गढवाल के 3, हरिद्वार के 2 तथा उत्तरप्रदेश के 5 एवं दिल्ली के 1 व जनपद देहरादून के 80 व्यक्त्यिों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 161 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 94.50 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगरध्बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगरध्बैराज रोड ऋषिकेश में 2 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगर बैराज रोड में 499 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 20, ई.डब्लू.एस ब्लाक एमडीडीए में 25, सेवलाकला कन्टेंमेंट जोन में 20 ली0 आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 30 ली0, बैराज कालोनी में 40 ली0, डांडीपुर मौहल्ला में 10, रेसकोर्स नेगी तिराहा में 10 ली0, कुल 155 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 961 निराश्रित पशुओं जिसमें 568 श्वान, 353 गौवंश एवं 40 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा यातायात आयुक्त कार्यालय के 35 कार्मिकों, ओयो फ्लैगशिफ क्वारेंटीन सेन्टर में 6, होटल कमला पैलेस में 6, होटल अभिनंदन भानियावाला में 5, होटल इन्द्रलोक में 14 व्यक्तियों सहित कुल 66 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया । जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 1070 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 14838 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। Post navigation गुलदार ने बच्चे को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत कोरोना से बचना है तो सावधानी रखेंः प्रदीप थपलियाल