उत्तराखंड

देवभूमि विचार मंच ने बेविनार को लेकर 5 संयोजक बनाए

देहरादून। देवभूमि विचार मंच की प्रांतीय बैठक वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में श्री भगवती प्रसाद राघव संयोजक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने देवभूमि विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित होने वाली वेबिनार पर चर्चा की। वक्ताओं ने वेबिनार के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रोफेसर डीपी सकलानी ने प्रांत में अधिक गतिविधियों को आयोजित करने और विशेषकर कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रत्येक जिले तथा महानगर में कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए वेबीनार आयोजित करने की बात कही। उन्होंने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और देवभूमि विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में पिछले दिनों सम्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय वेबिनार की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
बैठक में वेबीनार के आयोजन को लेकर लेकर पांच संयोजक नियुक्ति किये गये। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली के लिए प्रोफेसर डीपी सकलानी, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार महानगर के लिए डॉ अंजली वर्मा, उत्तरकाशी, टिहरी के लिए डॉ ऋचा काम्बोज, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, चंपावत के लिए डॉ देवेश मिश्रा तथा अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए प्रो. कैलाश अंडोला को संयोजक बनाया गया।
बैठक में मंच को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सुझाव लिए गए और विचार-विमर्श हुआ। डॉक्टर देवेश मिश्रा ने आर्यवर्त शोध संस्थान के द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी सभी को दी।  मंच के अध्यक्ष डॉ चैतन्यन भंडारी द्वारा मंच के आने वाले प्रकाशनों की जानकारी सभी को दी गयीं। उन्होंने ब्रेनस्टॉर्मिंग हेतु बुक रिव्यू जैसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। डॉक्टर अंजली वर्मा ने महिला वेबीनार श्कानून निर्माण में महिलाओं की भूमिकाश् जिसका आयोजन 6-7 जून को किया जाएगा, की जानकारी सभी को दी।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ चैतन्य भंडारी जी, संयोजक प्रोफेसर प्रोफेसर डी पी सकलानी, डॉ अंजली वर्मा, डॉ  ऋचा काम्बोज, डॉ देवेश मिश्रा, प्रो0 सोनू द्विवेदी, श्री विवेक काम्बोज, डॉक्टर संतोष अनल, श्री कैलाश अण्डोला,  प्रोफेसर एच पी पुरोहित, डॉ एम एस गुसाईं, डॉ रवि दीक्षित, डॉ दीपक पांडे,डॉ तृप्ति दीक्षित, प्रदेश के मंडल अध्यक्ष, जिला संयोजक,  महानगर संयोजक, शोध संयोजक और अन्य कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *