चमोली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उनके वाहन चालक को फेसिलिटी क्वारंटीन में रखा गया है। वो तीन अप्रैल को चमोली के सीवीओ कार्यालय के काम से देहरादून गए थे। इस दौरान आठ दिन तक देहरादून में रहने के बाद वापस लौटे थे। इसके बाद सीवीओ और उनके वाहन चालक को 14 दिन के फेसिलिटी क्वारंटीन में संस्कृत महघविद्यालय भेज दिया गया। सीएमओ डा.के.के. सिंह ने कहा कि एहतियात के तौर पर सीवीओ और उनके चालक को क्वारंटीन में रखा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उनके चालक को एहतियातन मंडल घाटी में स्थित संस्कृत महाविद्यालय में बनाए गए फेसिलिटी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर जिले में अभी भी 1,643 लोग होम क्वारंटीन में चल रहे हैं। 3,683 लोगों में से 2,040 लोग होम क्वारंटीन अवधि पूरा भी कर चुके हैं। होम क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने 11 अप्रैल को 28 गांवों में घर-घर जाकर 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही, कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में शनिवार को बाहर से आए 9 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटीन में रखा गया। अब तक 120 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटीन किया गया। इसके साथ ही, 16 लोग क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं, जबकि 104 लोग अभी भी क्वारंटीन में रखे गए हैं। वहीं जिले में अभी तक आईसोलेशन में 14 लोगों को रखा जा चुका है। इनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के. के. सिंह ने बताया कि सीवीओ और उनके चालक को देहरादून से लौटने पर एहतियातन क्वारंटीन किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *