देहरादून। सूबे में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह बूंदाबांदी और पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है। गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी कोहरा छाया हुआ है। निचले इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। इससे दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच संचालित हवाई सेवा को सर्दियां शुरू होने से पूर्व ही झटका लगा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *