मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखंड निवास’ भवन का निरीक्षण करते हुए
दिल्ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखंड निवास’ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भवन को उत्तराखंडी वास्तुकला शैली में बनाया जाएगा। यह पांच सितारा ग्रीन भवन होगा जिसका अपना सीवेज शोधन संयंत्र होगा। भवन को दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। रंगरोगन, फिनिशिंग का कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। सभी जरूरी स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गयी हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *