रुद्रपुर। कोरोना वायरस देशभर में भयंकर महामारी का रूप ले चुका है। इससे जहां पूरी तरह आम जनजीवन अस्त व्यस्त है, वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत का उनको सामना करना पड़ रहा है। जो दो जून की रोटी की तलाश में अपने घरों से दूर दिल्ली, गाजियाबाद यूपी में नौकरी कर रहे हैं। एकाएक हुए लॉकडाउन के बाद वाहन न मिलने से यह लोग पैदल ही भूखे प्यासे सफर करने को मजबूर हैं।
रविवार को ऐसे ही कुछ युवा दिल्ली गाजियाबाद से पैदल ही अपने गांव अल्मोड़ा, भीमताल पहुंचे। उनका कहना था कि इस विषम परिस्थिति में सरकार ने ट्रांसपोर्ट तो छोड़ो खाने-पीने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की है। शनिवार सुबह गाजियाबाद और दिल्ली से चले इन युवाओं ने बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने आखिरी बार खाना खाया था। इसके बाद वह भूखे प्यासे ही चल रहे हैं। युवाओं के आगे बस अभी सिर्फ अपने घर अपनों के पास पहुंचना ही एकमात्र लक्ष्य दिखा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *