देहरादून। प्रदेश में हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों के 89 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 43.11 लाख मतदाता 66399 पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। चुनाव के लिए इन जिलों में 8051 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 9856 मतदान स्थल होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2105093 महिला और 2206330 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश सरकार से 12.90 करोड़ की राशि मांगी है। आयोग से चुनाव के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए यह राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed