देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कल विधायक मंडल दल की बैठक में नए सीएम का चुनाव किया जायेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। तोमर की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

 जानकारी के अनुसार, उन्होंंने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफे की पेशकश की है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने बीती 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के 115 दिन बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।

तीरथ सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिए खत में कहा है कि वे जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए के तहत छह माह की तय अवधि में चुनकर नहीं आ सकते। रावत ने कहा, ‘मैं छह महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता। ये एक संवैधानिक बाध्यता है। इसलिए अब पार्टी के सामने मैं अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहता और मैं अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर रहा हूं। आप मेरी जगह किसी नए नेता का चुनाव कर लें।’

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *