रूड़की। रुड़की में तीन सगे भाइयों ने अपने मामा के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद तीन आरोपी अपने-अपने घरों से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चल रहे तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, अभी तक किशोरी का पता नहीं चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस में शिकायत करने के बाद वह किशोरी को घर छोड़ गया था। आरोप है कि सोमवार को उसने अपने दो सगे भाइयों और मामा के साथ किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन चारों अपने घर से फरार मिले। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क किया तो चारों के मोबाइल बंद मिले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद समेत उसके दो भाइयों कुर्बान, तसव्वर और मामा शमशाद निवासी रामपुर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला सोत बी पुलिस चैकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने बताया कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी तसव्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। Post navigation नमामि गंगे मुहिम के तहत एक वर्ष में लगाए जायेंगे दस लाख पौधे सरकार बताए आखिर जनता को क्या दिया, मोर्चा ने सरकार पर दागा सवाल