uksb logos

डोईवाल। डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण से हर्ष फायरिंग की तैयारी से पहले सुरक्षा कर्मी से मिस फायर हो गया। गोली नीचे जमीन की तरफ धंस गई, जिससे बड़ा हादसा होते टल गया। फायरिंग के कुछ छर्रे जमीन से टकराने के बाद शुगर मिल के अधिशासी निदेशक (इडी) व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए। मिल के उप रसायनज्ञ राजवीर सिंह भी मामूली रूप घायल हुए है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सुरक्षा कर्मी को निलम्बित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पूर्व डोईवाला शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए। वहीं घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का उपचार देहरादून के एक निजी अस्पताल में किया गया। बताया गया कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे। हालांकि घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *