उत्तराखंड

डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुईं

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यसभा के रिक्त सीट के लिए आज डॉ. कल्पना सैनी को निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। शुक्रवार को विधानसभा भवन में रिटर्निंग अफसर व विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने उन्हें निर्वाचन सर्टिफिकेट सौंपा।
निर्वाचन के बाद कल्पना सैनी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि भाजपा संगठन हमेशा आम कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाता है। पूर्व में भी भाजपा ने आम कार्यतर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं। वो भी पार्टी नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई दी, साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर डॉ कल्पना सैनी को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई भाजपा नेता और डॉ. सैनी के परिजन शामिल हुए। डॉ. सैनी पूर्व में ओबीसी आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *