देहरादून। उत्तराखंड में जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे कोरोना के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। पिछले 24 घंटों में 9 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आज एम्स ऋषिकेश में 02, हिमालयन हास्पिटल में 02, सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में 01, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 01, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर में 01, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 01, दून मेडिकल कालेज में 01 मरीज की मौत हुई। अब तक 1128 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 420 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 69307 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 153 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42, ऊधमसिंह नगर में 38, रुद्रप्रयाग और चमोली में 28-28, पौड़ी में 23, टिहरी में 18, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, पिथौरागढ़ में 07, चंपावत में 02 और उत्तरकाशी जिले में 01 संक्रमित मिला है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed