देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्थित अंतर राज्यीय आवागमन हेतु बनाये गए राज्य स्तरीय कोविड कंटोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ द्वारा बनाई गई टेनिंग एप्प ‘‘कोरोना वारियर’’ का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी भी ली। अब तक राज्य में लाये गए प्रवासियों की संख्या तथा बाहर जाने वाले के प्रवासियों बारे में जानकारी। अभी तक सम्पादित बड़े अभियान एवं भविष्य के लिए कार्ययोजना, कंटोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, समस्याएं तथा सुझाव, वेब लिंक के माध्यम से मनिटर की जा रही जानकारी भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान ली। इसके अलावा उन्होंने राज्य के विभिन्न्न विभागों को अभी एसडीआरएफ द्वारा दिए गए सर्वेक्षण, अंतर राज्यीय तथा अंतर जनपदीय परिवहन के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाए कि उनके राज्यों से जो खाली वाहन उत्तराखंड आ रहे हैं उन वाहनों में उ٫राखण्ड के प्रवासियों को उत्तराखण्ड बार्डर तक लाया जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्दर कंटोल रूम में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मानित भी किया। जो कार्मिक सम्मानित किये गये उनमें एसडीआरएफ निरीक्षक वेद, अनूप रमोला, उमराव सिंह, रेखा नेगी, अमन सिंह शामिल हैं। कोविड-19 अथवा नोवेल कोरोना वायरस के द्ष्टिरगत वर्तमान तक एसडीआएफ द्वारा विभिन्न विभागों के 18 हजार से अधिक कर्मियों तथा जनमानस को कोरोना से बचाव सम्बंधी है। इसी में खेल- खेल में जागरूकता करने वाली क्विज कराई जा रही है। इस एप्प के माध्यम से पुलिस, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आवश्यक सेवाओं के वाहन चालक, सफाई कर्मी आदि विभागों के कर्मचारियों एवं आम जनमानस द्वारा ज्ञान वर्धन किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव शैलेष बगोली, आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्याल, कमांडेंट एसडीआरएफ तृप्ति भट्ट आदि जवान उपस्थित रहे।





