उत्तराखंड

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, दो लोगों की मौत

देहरादून। मसूरी मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। यह हादसा बुधवार की दोपहर एक बजे हुआ, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी संख्या यूके 07 डीई 6551 पर धनौल्टी से मसूरी लौट रहे थे और मसूरी जेपी बैंड के पास ट्रक संख्या यूके-16 सीए 0344 की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। मृतकों के नाम अंश राज पुत्र जीवन निवासी यूपी और सुनील पुत्र सुखवीर निवासी पानीपत बताए जा रहे है। मृतकों में से स्कूटी अंश राज चला रहा था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *