नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले के निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षा एवं आश्रय देने के लिए अभिनव पहल की गई है। मंगलवार की प्रातः अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया के दिशा निर्देशन में निर्धारित समिति सदस्यों द्वारा नैनीताल शहर के चिन्हित 28 गौवंशीय पशुओं में से 11 पशुओं को पुलिस सुरक्षा के बीच मेट्रोपोल होटल मैदान से आश्रम के लिए भेजा गया। टोलिया ने बताया कि भेजे गये पशुओं में सात बैल तथा चार गाय हैं शेष पशुओं को दो दिन के भीतर आश्रम के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा इन पशुओं का चयन देर रात में तथा प्रातरू नगर भ्रमण कर किया गया है। डीएम बंसल ने बताया कि जिले में ऐसे निराश्रित गौवंशीय पशु हैंं जो कि सड़कों पर लावारिस अवस्था मे घूमते रहते हैं। जिन्हें संरक्षण, सुरक्षा एवं आश्रय की आवश्यकता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुये जिले भर में चिन्हित किये जा रहे गौवंशीय पशुओं को हल्दूचैड़ स्थित स्वामी नित्यानन्द पाद आश्रम (हरे कृष्णा हरे रामा) को भेजा जायेगा, जहां उन्हें संरक्षण, सुरक्षा एवं पोषण मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इसकी पहल पर्यटन नगरी नैनीताल से की गई है। जल्द ही हल्द्वानी, भवाली, भीमताल, रामनगर,कालाढूगी के गौवंशीय पशुओं को आश्रम भेजा जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस भण्डारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. हेमा राठौर, स्वाति, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार आदि मौजूद थे। Post navigation ऐलोपैथिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने को अवैध तरीके से लिया रूपया लौटाया