देहरादून। देहरादून में पॉश इलाके में महिला की हत्या और लूट के मामले से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, जाखन के दून विहार इलाके में शाम करीब चार बजे घटना हुई। महिला के पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त महिला गुलशन चड्ढा (65) पत्नी प्रवेश चड्ढा घर में अकेली थी। करीब 4.30 बजे महिला के पति घर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में थी। घर में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृश्या महिला को नशीला पदार्थ देने की बात सामने आ रही है। मृतक महिला गुलशन चड्ढा सीडीए में ऑडिटर पद से रिटायर थीं। उनके पति होटल संचालक हैं और बेटा व बहु बैंक में कार्यरत हैं। Post navigation केंद्रीय मंत्री ‘निशंक’ ने केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्तों संग किया संवाद समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल ने एसआईटी के समक्ष किया सरेंडर