देहरादून। जनपद क्षेत्रान्तर्गत पथरीपीर नेशविला रोड देहरादून में शराब सेवन से हुई कुछ लोगों की आकस्मिक मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच  हेतु जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उप जिलाधिकारी सदर ने उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को कुछ जानकारी हो और जानकारी उपलब्ध कराना चाहता हो, वह विज्ञप्ति प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर कार्यालय उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य, पक्ष लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सकता है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *