उत्तराखंड

जल्द शुरू होगी श्रीनगर और देहरादून में सैंपल टेस्टिंग

देहरादून। प्रदेश में लैबोरेटरी की व्यवस्थाओं और कोरोना वायरस के रेंडमली सैंपल टेस्ट कराने की व्यवस्था के सवाल पर धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान समय में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और ऋषिकेश एम्स में टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी लैब बनाने के आदेश दिए हैं। वहां पर मशीन भेजी जा चुकी है। जल्द ही वहां से भी सैंपल टेस्टिंग शुरू हो जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित तमाम तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इस सवाल पर धन सिंह रावत ने कहा कि लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सूचनाओं को बिना जाने बुझे कहीं भी फॉरवर्ड ना करें, साथ ही साइबर क्राइम विभाग भी अलर्ट मोड पर है। लॉकडाउन के चलते प्रदेश के भीतर एसेंशियल सेवाओं में शामिल दुग्ध व्यापार पर भी बड़ा असर पड़ा है। दूध व्यापारियों को नुकसान ना हो और जनता को पर्याप्त मात्रा में दूध मिल पाए, इसके लिए सरकार तमाम बड़े कदम उठा रही है। इसके साथ ही दूध के माध्यम से लोगों तक करोना वायरस ना पहुंचे, इसके लिए दूध पैकेट्स को सैनेटाइज किया जा रहा है। वहीं लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *