देहरादून।  प्रदेश में लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही गरीब एवं जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संगठनों ने प्रशासन को अपना सहयोग दिया है। रायपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर बैंक कॉलोनी में स्थानीय लोगों  तथा रायपुर विधायक उमेश काऊ के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। डेढ़ माह से निरंतर  दुर्गा मंदिर में सुबह-शाम खाना बन रहा है जिसे रायपुर थाने के माध्यम से जरूरमंद लोगों को बांटा जा रहा है।

आज दुर्गा मंदिर में 325 लोगों हेतु भोजन में दाल ,चावल तैयार कराया गया, जिसे रायपुर थाना के माध्यम से वितरित कराया गया और कुछ लोगों को मंदिर में ही खाना वितरित किया गया । इस काम में दुर्गा मंदिर से जुड़े ठाकुर शेर सिंह ,मंदिर के आचार्य राजेश,सुनील गुप्ता, तुशार जोशी, आलोक जोशी, महिपाल सिंह, सौरभ ठाकुर, मोहित शुकला,सुधांशु ठाकुर, वंश शुक्ला, नवीन, प्रकाश आदि अपना सहयोग दे रहे हैं।  बड़ी संख्या में महिलाएं भी खाना बनाने के काम में अपना योगदान दे रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *