नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल की शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्रों मेंं वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष आडिट टीम का गठन शासन के वित्त आडिट प्रकोष्ठ द्वारा कर दिया गया है। संयुक्त सचिव वित्त आडिट प्रकोष्ठ ने निदेशक लेखा परीक्षा को निर्देशित किया है कि वह नैनीताल रेडक्रास सोसाइटी द्वारा संचालित जनपद के 06 राजकीय चिकित्सालयों मेंं संचालित जनऔषधि केन्द्रों की लेखा परीक्षा को हाईरिस्क (उच्च जोखिम लेखा परीक्षा)की श्रेणी मेंं रखते हुये आडिट कराये जाने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत आडिट करने के लिए कमल भूषण सिह बिष्ट लेखा परीक्षा अधिकारी तथा देवेन्द्र सिह चैहान सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी की आडिट टीम बनाई है। उन्होंंने बताया कि यह आडिट टीम नैनीताल पहुचेगी तथा यह टीम 12 दिनों तक जनपद मे रहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेतालघाट,बीडी पाण्डे पुरूष चिकित्सालय नैनीताल, सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी,सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, राजकीय महिला चिकित्सालय हल्द्वानी तथा स्व0 रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों का विशेष आडिट करेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री बंसल ने सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा है कि वह आडिट टीम को पूर्ण सहयोग करें तथा मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज उपलब्ध करायें। उन्होने कहा आडिट अवधि में किसी भी प्रकार का अवकाश देय नही होगा। Post navigation अधिकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाना सुनिश्चित करेंः सांसद अजय भट्ट कुंभ कार्यों का रोड मैप तैयार कर समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश